फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डेढ़ करोड़ रुपये से होगा जलभराव की समस्या का समाधान

Thu, 01 Feb 2024 04:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा) । बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पालिका प्रशासन ने नालों के निर्माण की कवायद शुरू की है। यदि सब कुछ सही रहा तो शहरवासियों को जलभराव से काफी हद तक राहत मिलेगी। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण कराने का फैसला किया है। नाला निर्माण के लिए निविदा भी जारी कर दी गई है। शीघ्र ही नाला निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष पद संभालने के बाद प्रवीन अग्रवाल ने नगर की प्रमुख समस्याओं के समाधान को वरीयता पर रखा है। बरसात के पानी की निकासी के लिए बने तालाबों व नालों पर कब्जों की वजह से पानी की निकासी काफी प्रभावित रहती। हालत यह रहती है कि थोड़ी सी बरसात में ही नगर के तमाम वार्डों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। नगर में बरसात का पानी बछरायूं मार्ग पर स्थित कर्बला के तालाब में जाता था। लेकिन लोगों ने तालाब पर कब्जा कर लिया और नालों की चौड़ाई अवैध कब्जों की वजह से कम होती चली गई। बरसात के सीजन में जलभराव से निजात दिलाने के लिए नागरिक प्रदर्शन करते रहे।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि बरसात के मौसम में पानी की निकासी का प्रबंध करने के लिए प्रथम चरण में करीब 600 मीटर लंबाई का नाला निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। इस पर डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आएगी। निविदा स्वीकृत कर ली गई हैं। नालों की निश्चित चौड़ाई होगी और उन पर किए गए कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में थाना रोड पर स्थित नाले से मस्जिद के सामने तक नालों का निर्माण कराया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नालों व तालाब पर किए गए कब्जों काे हटवाते हुए गंदगी आदि डालने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें