अमरोहा। पात्र लोगों के राशन कार्ड बनवाने समेत कई मांगों को लेकर सभासदों ने नाराजगी जताते हुए कलक्ट्रेट में नारेबाजी की। इसके बाद डीएम को शिकायती सौंपकर समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने की मांग की है।
अमरोहा नगर पालिका परिषद के सभासद एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। कहा कि बीते वर्ष नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में राशन कार्डों का सत्यापन कराया गया था। जिसमें ज्यादातर पात्र लोगाें के ही राशन कार्ड काट दिए गए और इस दौरान अपात्रों को पात्र दर्शाया गया है। ऐसे सभी लोगों के राशन कार्ड बनवाए जाएं। सभासदों ने कहा कि कार्डधारकों को यूनिटों के हिसाब से पूरा राशन दिलाया जाए। उन्होंने आवास योजना का सत्यापन सभासद की मौजूदगी में कराए जाने समेत सभी मांगों को पूरा करने की मांग की है। इस दौरान देवेंद्र कुमार, रईसउद्दीन, अभिन्यु, दिवेश कुमार, विकास टंडन, चरन सिंह, अंसार मलिक यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।