फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को बम पड़ा होने की सूचना से पुलिस के होश उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी सरगर्मी के बीच दो दोस्तों ने घर में बम पड़ा होने की सूचना देकर पुलिस के होश उड़ा दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सूचना झूठी निकली। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

ये मामला आदमपुर थानाक्षेत्र के खड़करानी गांव का है। यहां रहने वाले मोहर सिंह और इकबाल पड़ोसी हैं। शनिवार रात करीब 11:00 इकबाल ने अपने मोबाइल से फोन कर डायल 112 पुलिस को बम पड़े होने की सूचना दी। अचानक बम मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर जांच पड़ताल की तो मोहर सिंह की चारपाई के पास ट्रैक्टर-ट्राली को जोड़ने वाली पिन बरामद हुई। अन्य कोई संदिग्ध वस्तु भी हाथ नहीं लगी। काफी देर छानबीन के बाद पुलिस ने मोहर सिंह, इकबाल और इकबाल के बेटे सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। एसओ कृपाल सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें