फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद हो गई : चोरों ने एसडीएम कार्यालय के ही तोड़ दिए ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने तहसील परिसर में स्थित एसडीम कार्यालय के ताले तोड़कर फाइलों को तितर-बितर कर दिया। चोरी यहां से तो कोई समान नहीं लिया सके। लेकिन तहसील के पास ही दुकान के ताले तोड़कर पचास हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटनाओं की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। मामले में तहरीर दे दी गई है। तहसील में इससे पहले दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात चोरों ने नगर कोतवाली क्षेत्र के तहसील परिसर में स्थित एसडीएम कार्यालय/न्यायालय को निशाना बना लिया। तोले तोड़कर दाखिल हुए चोरों ने अलमारी के भी ताले तोड़ लिए। शुक्रवार की सुबह जब सफाई कर्मी सफाई करने तहसील पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। सफाई कर्मी ने मामले की जानकारी अन्य तहसील कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम विजय शंकर मिश्र भी मौके पर आ गए। उन्होंने कार्यालय में देखा तो कई फाइल बिखरी पड़ी थीं। गनीमत रही कि चोर यहां से कोई दस्तावेज नहीं ले गए। अन्य सामान भी सुरक्षित मिला।
वहीं, चोरों ने तहसील परिसर से सटी दुकान में हाथ साफ कर दिया। मोहल्ला कटकुई निवासी मुजम्मिल हुसैन यहां कोल्ड ड्रिंक की दुकान करते हैं। चोरों ने दुकान के ताले तोड़ कर यहां से गल्ले में रखा 20 हजार रुपये का चिल्लर और इन्वर्टर-बैटरा चोरी कर ले गए। मुजम्मिल हुसैन ने घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते एक साल के भीतर तहसील परिसर में चोरी की यह तीसरी घटना हुई है। इससे पहले चोरों ने तहसीलदार कार्यालय व विनियमित क्षेत्र दफ्तर के ताले तोड़ लिए थे। दोनों मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस आज तक आरोपियों को नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें