फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ठंड में निमोनिया का शिकार हो रहे बच्चे, खांसी-जुकाम के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ ही बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना निमोनिया के करीब 20 मरीज पहुंच रहे हैं। दो बच्चों को भर्ती किया गया है। ठंड में थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर वार कर रही है। सर्दी बच्चों के फेफेड़ों पर असर डाल रही है। इससे बच्चों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। साथ ही बुखार, खांसी की समस्या भी बच्चों में दिखाई दे रही है।
चिकित्सकों के मुताबिक, जिले में हर साल करीब 10 हजार बच्चे निमोनिया से पीड़ित होते हैं। दिन और रात के तापमान में गिरावट होने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को जुकाम, बुखार की समस्या बनी हुई है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी में 1150 मरीज पहुंचे। डेंगू आशंकित नौ और मलेरिया आशंकित 38 मरीजों की जांच कराई गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में बच्चे भी बीमारियों की चपेट में अधिक आ रहे हैं। सर्दी की वजह से बच्चे निमोनिया के साथ-साथ खांसी, जुकाम, बुखार और दस्त आदि की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को लेकर परिजन प्रतिदिन सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक बदलते मौसम में बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। बच्चों को सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनाने के साथ, ठंडी चीजों का सेवन न करने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण को लेकर नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी, यह चार माह नवजात व शिशुओं के लिए बेहद संवेदनशील होते हैं। मामूली सर्दी जुकाम जैसे लक्षणों को नजर अंदाज करने पर बच्चे निमोनिया की चपेट में आ सकते हैं।
ठंड से बचाव के लिए ये करें
- शरीर को गर्म कपड़े से ढंक कर रखें
- ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक का सेवन बिल्कुल बंद कर दें।
- गर्म पेय पदार्थों का सेवन अधिक करें।
- तड़के ठंड बाहर निकलने से बचें। धूप निकलने तक इंतजार करें।
- तली, भुनी चीजों का इस्तेमाल करने से बचें।
- ब्लड प्रेशर के मरीज नियमित जांच कराएं।
- ठंडा पानी व भोजन से परहेज करना चाहिए।
- ताजी एवं हरी सब्जी का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें