गाजियाबाद प्रकरण को लेकर वकीलों का प्रदर्शन 15वें दिन भी जारी रहा। वकीलों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा व सचिव नरेंद्र पोषवाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में प्रदर्शन कर रोष जताया। कहा, गाजियाबाद जिला न्यायालय में पुलिस ने जिस प्रकार अधिवक्ताओं के ऊपर लाठी चार्ज करके हिटलरशाही का सबूत दिया है। उसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
हमारा गाजियाबाद बार एसोसिएशन को पूरा सहयोग है। उनके निर्देश पर अग्रिम आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस दौरान खलीकउज्जमा, सतीश त्यागी, कावेंद्र सिंह नेम सिंह, अंकित कुमार, दुष्यंत कुमार, राजू, हेमलता चौहान, ख्यालीराम राणा, हरगोविंद सिंह राणा आदि मौजूद रहे। वहीं, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार भटनागर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। कहा, जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हो जाती है तब तक ऐसे ही आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान महासचिव शकील अहमद, मंसूर अहमद, महमूद हसन, जयविंद्र सिंह, गौरव, अली वाइज, अनिल धारवान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
पुलिस के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
हसनपुर। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक कानूनी कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक विरोध जारी रहेगा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। कहा कि अधिवक्ताओं के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी बहुत जरूरी है। अधिवक्ताओं का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन खां, महासचिव टेकचंद सिंह, आशुतोष वत्स, मुदित शर्मा, नीरज त्यागी, नरेश सिंह राणा, जगदीश सिंह, जगपाल सिंह, संगीता शर्मा, धीरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर चौहान, सुहेल परवेज मौजूद रहे।