फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यशोदा चौराहे के निकट हुई घटना, बाइक सवार युवकों पिता-पुत्र से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र में स्थित यशोदा चौराहे पर एक रेस्टोरेंट के सामने बुधवार की रात नौ बजे बाइक सवार युवकों ने गाड़ी रोककर पिता-पुत्र के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ शांतिभंग के अंदेशे में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पवांसा निवासी मनोज कुमार शर्मा, अपने बेटे भव्यांश शर्मा, भतीजे हर्षित शर्मा और भाई राजीव शर्मा के साथ बुधवार की शाम अपनी बेटी की डिलीवरी के लिए कार से संभल आए थे। इसके बाद बेटे के साथ करीब रात नौ बजे यशोदा चौराहे पर एक रेस्टोरेंट पर खाना खाने जा रहे थे। तभी रास्ते में कार के आगे बाइक लगाकर दो युवक गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। वहीं, पास में मौजूद पुलिस कर्मी झगड़ा होता देख मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को डांटकर भगा दिया। उसके बाद पिता पुत्र भी खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट में चले गए। आरोप है कि इसके बाद बाइक सवार दोनों युवकों ने फोन करके अन्य साथियों को बुलाया और मारपीट की। इसमें चारों लोग घायल हो गए। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल शांतिभंग के अंदेशे में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें