फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पति ने अपने लिए तैयार किया फंदा, कुछ देर घर से बाहर गया तो उस पर झूल गई पत्नी

Fri, 13 Dec 2024 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। आपसी झगड़े के बाद पति ने आत्महत्या करने की कोशिश की तो विवाहिता ने रोक दिया, लेकिन पति के घर से निकलते ही विवाहिता ने उसी फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। पांच साल पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

शादी के बाद से ही दोनों दिल्ली में रहते थे। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले आए और सुपुर्द-ए-खाक दिया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दिल्ली में क्लीनिक चलाता है। पांच साल पहले उसने पश्चिमी बंगाल की युवती से प्रेम विवाह किया था। उनके परिवार में दो बच्चे भी हैं। जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद गुस्साए पति ने बुधवार को फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने उसे रोक लिया था। इसके बाद पति घर से बाहर चला गया। इसके बाद पत्नी ने कमरे को बंद कर रस्सी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पति जब वापस घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई।
पत्नी को फंदे पर लटकता देखकर पति के होश उड़ गए। जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए और बाद में शव को बगैर पुलिस कार्रवाई घर ले आए। उन्होंने विवाहिता के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें