फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के आरोपी संग कोर्ट मैरिज करने वाली युवती बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। अपहरण के आरोपी प्रेमी युवक संग कोर्ट मैरिज करने का दावा करते हुए वीडियो वायरल करने वाली युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती को पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश किया। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। कोर्ट में युवती के पति के साथ रहने की इच्छा जताने पर उसे उसके पति के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के परिजनों ने रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक पर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इधर आरोपी के पिता को पुलिस ने दो दिन हिरासत में रखा, लेकिन युवती और आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लगने के कारण छोड़ दिया। उधर युवती के परिजनों ने पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया था। अगले दिन युवती ने वीडियो वायरल कर अपनी इच्छा से प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने की बात कही थी। परिजनों पर आरोप लगाया कि वह पुलिस पर जबरन और गलत दबाव बना रहे हैं। इस बीच मंगलवार को पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए उसे जिला न्यायालय अमरोहा भेजा। युवती के बयान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि युवती को बरामद कर लिया गया है। कोर्ट में बयान दर्ज कराने भेजा गया है। उसके बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रोती रहीं परिवार की महिलाएं, हंसती रही युवती
गजरौला। मंगलवार को युवती को बरामद कर पुलिस थाने लाई। उसे महिला कांस्टेबल की निगरानी में रखा गया। बरामदगी की जानकारी होने पर परिवार की महिलाएं थाने पहुंचीं। युवती को समझाने की काफी कोशिश की। यह भी बताया कि जिसके साथ वह कोर्ट मैरिज किए जाने की बात कह रही है, उसके साथ सुखी नहीं रह सकती। वह पहले से ही शादीशुदा और एक बच्चे का पिता है। युवती से दोबारा सोचने को कहा, लेकिन इस दौरान युवती हंसती रही। जबकि उसकी ममता में परिवार की महिलाओं के आंसू निकल आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें