लग्न जाने से एक दिन पहले ही युवती प्रेमी के साथ घर से चली गई। युवती की चार जुलाई को बरात आनी थी। परिजनों की ओर से कानूनी कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का पड़ोस के ही सजातीय युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी थी। युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता कही और तय कर दिया। 25 जून को युवती का रिश्ता लेकर परिजन लड़के वाले के यहां जाने वाले थे। युवती के घर में शादी की तैयारियां चल रही थी।
चार जुलाई को उसकी बरात आनी थी। युवती की शादी की जानकारी प्रेमी को भी थी। सोमवार रात युवती प्रेमी के साथ घर से चली गई। मंगलवार सुबह युवती को घर में नहीं पाकर परिजन परेशान हो गए। उन्हाेंने युवती की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। युवती के परिजनों की ओर से कानूनी कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई है।