अमरोहा। युवती ने रिश्ते के मामा पर बहन के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक युवती ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सलेमपुर गोसाई निवासी युवक उसका दूर के रिश्ते का मामा है। युवती के आरोप के मुताबिक 30 जून को युवक ने उसके घर आया। उसने युवती से कहा कि एक रिश्तेदार की शादी है। इसलिए उसकी मां ने युवती की छोटी बहन को शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया है। इसके बाद तीन जुलाई से उसकी छोटी बहन गायब हो गई। युवती का आरोप है कि रिश्ते के मामा ने उसकी छोटी बहन का अपहरण कर लिया है। थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच पड़ताल चल रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।