फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 21 को होगा 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। 21 अप्रैल को मतदान के जरिए 55 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला होगा, जबकि 22 अप्रैल को मतगणना के बाद नए अध्यक्ष और महासचिव समेत अन्य पदाधिकारियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। इस बार चुनाव में खासतौर पर अध्यक्ष और महासचिव पद को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां दोनों पदों पर छह-छह प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

निर्धारित समय सीमा के भीतर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से उम्मे अम्मारा एडवोकेट और सदस्य कार्यकारिणी सी ग्रुप से रविंद्र शर्मा एडवोकेट ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शबनम परवीन का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है।
वहीं सदस्य कार्यकारिणी पुरुष जूनियर ग्रुप के चार पदों पर केवल हरजीत सिंह राणा, फुरकान अली, मो. सिकंदर उर्फ सोनू और वसीम अख्तर आब्दी ने नामांकन किया था, जिससे इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। इसी तरह सदस्य कार्यकारिणी सी ग्रुप महिला के दो पदों पर रेनू अग्रवाल और पूनम चौधरी ने ही पर्चा दाखिल किया, उनका निर्विरोध निर्वाचन लगभग निश्चित हो गया है। चुनाव में कुल 12 पदों के लिए शुरुआत में 57 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन नाम वापसी के बाद अब नौ पदों पर 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए चैन सुख गोले, कपिल कुमार चिकारा, आदिश खान सैफी, संजय कुमार शर्मा, अख्तर हुसैन और महाराज सिंह के बीच मुकाबला है। वहीं महासचिव पद पर अरशद भारती, दिनेश चौहान, धर्मेंद्र सिंह, फारूक अहमद, विशाल कुमार शर्मा और निरंकार सिंह आमने-सामने हैं। चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बार 1030 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें