फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भात देकर घर जा रहे परिवार को रास्ते में घेरकर हमला

Thu, 28 Nov 2024 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

डीजे पर महिलाओं के साथ डांस का विरोध करने पर भात देने आए परिवार के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने रास्ते में घेरकर भी पीटा। पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के गांव अजदेव निवासी पुनीत कुमार हिंदू राष्ट्र सेना के जिला मंत्री हैं। सलेमपुर गौसाईं में उनकी बुआ रहती हैं। मंगलवार रात बुआ के घर वैवाहिक कार्यक्रम था। वह परिवार के साथ भात लेकर आए थे। महिलाएं भी आई थीं। युवकों के साथ ही परिवार की महिलाएं डीजे पर डांस करने लगीं। आरोप है कि बुआ के देवर का बेटा दोस्तों के साथ मिलकर डीजे पर डांस करने लगा। पुनीत कुमार ने महिलाओं के डांस करने का विरोध किया। जिस पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनीत और उनके परिजनों के साथ मारपीट की। कुछ लोगों ने उस समय बीच बचाव कर दिया। बुधवार सुबह वह घर लौट रहे थे। बछरायूं थाना क्षेत्र में पहुंचे थे। आरोप है कि बुआ के देवर के बेटे ने अपने साथ 15-20 युवक लिए और उनको रास्ते में घेर लिया। उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गजरौला और बछरायूं थाना पुलिस को तहरीर दी। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें