अमरोहा। जिले में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा है। जिले के तमाम सड़ाकों पर कांवड़ियों का रेला दिखाई दे रहा है। बाइक और अन्य वाहनों पर भोले के हाथों में तिरंगा लेकर बम बम भोले का जयघोष करते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सख्त पहरा बैठा दिया है।
फाल्गुन महाशिवरात्रि 8 फरवरी को है। ऐसे में हरिद्वार से संभल, बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर के शिवभक्त कांवड़ और गंगाजल लेकर लौट रहे है। कांवड़ियों की चारों तरफ से भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह लगे भंडारा स्थलों पर शिवभक्तों का तांता लगा रहा। वहीं हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां पुख्ता कर ली है। जगह-जगह रूट डायवर्जन कर और चौराहों पर तैनात रह कर पूरी व्यवस्था को संभाला जा रहा है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से सड़कों पर पुलिस तैनात है। साथ ही संवेदनशील और मिश्रित इलाकों पर नजर रखी जा रही है। जरूरत के आधार पर हाईवे या अन्य मार्गों पर रूट डायवर्जन कर दिया गया है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा शांति पूर्व चल रही है। मिश्रित आबादी में पुलिस कर्मी कांवड़ियों के साथ चल रहे हैं।
-
महाशिवरात्रि को लेकर सजने लगे शिवालय
अमरोहा। आठ मार्च यानी शुक्रवार को महाशिवरात्रि है। शहर में वासुदेव मंदिर, काली मां का मंदिर, बाबा गंगा नाथ मंदिर, बहलोलपुर शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर साज सज्जा हो रही है। सभी मंदिरों पर शिवरात्रि कांवड़िए जलाभिषेक करेंगे। वहीं, लोग पूजा अर्चना करने को पहुंचेंगे। मंदिर की समितियों द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है।