फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राष्ट्रीय महिला योगासन चैंपियनशिप में जुटेंगी 29 राज्यों की खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। योगासन भारत के द्वारा संचालित अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग व सीनियर महिला नेशनल योगासन चैंपियनशिप का आयोजन श्री मद् दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा में आठ मार्च से होगा। जिसमें 29 राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के लिए संविलयन विद्यालय रायपुर शहजादपुर के शिक्षक एवं एनआईएस कोच पुरुजीत सिंह को प्रतियोगिता के लिए असिस्टेंट कंपटीशन मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

श्री मद् दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा को योगासन की राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी का मौका मिला है। प्रतियोगिता के तहत योगासन भारत के द्वारा संचालित खेलो इंडिया के तहत अस्मिता योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन 8 से 10 मार्च तक होगा। जबकि सीनियर वूमेंस नेशनल योगासन चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 13 मार्च तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदीप आर्य एवं गुरुकुल की प्राचार्या डॉ. सुमेधा मौजूद रहेंगी। प्रतियोगिता में दिल्ली, तेलंगाना, त्रिपुरा, पंजाब, राजस्थान, कर्नाटक, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं केरल समेत 29 प्रदेशों की टीमें हिस्सा लेंगी।
आयोजन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। प्रतियोगिता के लिए संविलयन विद्यालय रायपुर शहजादपुर के शिक्षक एवं एनआईएस कोच पुरुजीत सिंह को प्रतियोगिता के लिए असिस्टेंट कंपटीशन मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले भी पुरुजीत सिंह प्रदेश स्तर एवं मण्डल स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में सलेक्टर की भूमिका का निर्वहन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें