फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विकास कार्यों में फिर पिछड़ा मंडल...मुरादाबाद अंतिम पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विकास कार्यों में मंडल के जिलों का पिछड़ना जारी है। दिसंबर, जनवरी के बाद अब फरवरी में भी मंडल में विकास की तस्वीर नहीं बदली। चौंकाने वाली बात यह है कि मुरादाबाद जिला प्रदेश में सबसे पीछे 75वें स्थान पर आया है। जबकि अमरोहा 68वें, संभल 53वें और बिजनाैर 47 वें स्थान पर है। हालांकि रामपुर की रैंकिंग में सुधार हुआ है। यह जिला 11वें स्थान पर है।
विज्ञापन




मंगलवार को शासन की ओर से मुख्यमंत्री डैश बोर्ड पर विकास कार्यों को लेकर फरवरी माह की रैंकिंग जारी की गई। इस महीने भी विकास कार्यों में मंडल की स्थिति में कोई खास सुधार नजर नहीं आया, जबकि फरवरी में विकास कार्यों को लेकर मंडल के सभी जिलों में समीक्षा बैठक की गई थी। जिलाधिकारियों ने बिंदुवार विभागों की योजनाओं और विकास के प्रोजेक्ट पर मंथन किया था। सुधार के लिए हिदायतें दी गईं। यही नहीं जिम्मेदारों को चेतावनी भी दी गई। बावजूद इसके रामपुर को छोड़कर सभी जिले रैंकिंग में पिछड़ गए। टॉपटेन में मंडल का कोई जिला जगह नहीं बना सका।



सबसे बुरा हाल मंडल मुख्यालय के जनपद मुरादाबाद का रहा। जहां आला अधिकारियों की माैजूदगी के बावजूद मुरादाबाद प्रदेश में नीचे से पहले स्थान पर पहुंच गया। प्रदेश के 75 जिलों में 75 वें स्थान पर है। मंडल मुख्यालय का जनपद मुरादाबाद जनवरी माह में भी विकास कार्यों में सबसे पीछे रहा था। इससे पहले दिसंबर 2025 की जारी रैकिंग में भी मंडल के जिले विकास कार्याें में पीछे रह गए थे। फरवरी माह की रैंकिंग के मुताबिक अमरोहा 68 वें, संभल 53वें, बिजनाैर 47वें और रामपुर 11वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

विकास कार्यों में मंडल के जिलों की तीन महीने की रैंकिंग

जिले रैंकिंग-फरवरी रैंकिंग-जनवरी रैंकिंग-दिसंबर
अमरोहा 68 65 67
मुरादाबाद 75 67 56
संभल 53 61 53
बिजनाैर 47 32 29
रामपुर 11 23 08

फरवरी माह में राजस्व की रैंकिंग में मंडल के जिलों की स्थिति

जिले



रैंकिंग

अमरोहा


11

मुरादाबाद


22

संभल



08

बिजनाैर


34

रामपुर



07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें