फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विभाग ने कराई हाईटेंशन विद्युत लाइन की गार्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)।
विज्ञापन

नगर की घनी आबादी से होकर गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार गिरने से बीते 21 मई को अयान नामक बालक की करंट लगने से मौत के लगभग एक माह बाद विद्युत विभाग ने आंशिक तौर पर गार्डिंग का कार्य करा दिया। जिस जगह हादसा हुआ था उस गली की विद्युत लाइन अभी भी ज्यों कि त्यों आबादी के ऊपर से गुजर रही है।
विद्युत विभाग की टीम ने बुधवार को बिजली घर के पीछे स्थित बांसवाली मस्जिद के आसपास से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की गार्डिंग का कार्य कराया, जिससे मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि यदि तार टूटेगा भी तो अब नीचे नहीं गिरेगा। गार्डिंग से राहगीर सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्य की व्यापार मंडल ने भी सराहना की और एसडीओ से मिलकर शेष कार्य भी पूरा कराने का आग्रह किया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष अनवर अली, उपाध्यक्ष अजेंद्र राठौर, हाशिम शान, गुड्डू हाफिज, अजीज मियां, सब्बू, गुड्डू अली आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें