फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नाराज पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक का शव फंदे से लटका मिला

Sat, 30 Sep 2023 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव झुंडी माफी में बृहस्पतिवार की शाम नाराज पत्नी को लेने गए सकतपुर करनपुर निवासी परम सिंह (35) पुत्र श्याम सिंह का शव शुक्रवार की सुबह ससुर के खेत में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी चंद्रवती समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर करनपुर निवासी परम सिंह पुत्र श्याम सिंह की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही गांव झुंडी माफी निवासी चंद्रवती के साथ हुई थी। शादी के डेढ़ वर्ष बाद चंद्रवती ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद दंपती में अनबन शुरू हो गई। जिसके चलते पांच वर्ष पहले चंद्रवती मायके चली गई और तब से वहीं रह रही है। इस बीच रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने कई बार पंचायत के माध्यम से दोनों पक्षों में समझौता करने का भी प्रयास किया था लेकिन बात नहीं बन सकी। बृहस्पतिवार की शाम को परम सिंह अपनी पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया था। लेकिन शुक्रवार की सुबह को परम सिंह का शव अपने ससुर के खेत में पॉपलर के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। उसके पैर जमीन से सटे हुए थे। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और ससुराल वालों पर हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव नीचे उतरवाया। सीओ के अलावा विधायक महेंद्र खड़गवंशी भी पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पत्नी चंद्रवती, ससुर लालमन, साला ओमपाल, चचिया ससुर सुभाष व सास त्रिवेणी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


बयान: युवक का शव ससुराल के गांव में फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में जांच चल रही है। पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। -अरुण कुमार, सीओ हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें