फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गैस एजेंसी संचालक की कार के सामने आया तेंदुआ, दहशत

Sat, 30 Sep 2023 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। गैस एजेंसी संचालक की कार के आगे बृहस्पतिवार की रात तेंदुआ गया। जिस पर गैस एजेंसी संचालक ने कार रोककर ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

गजरौला मार्ग पर दीपपुर गेट के पास हसनपुर गैस एजेंसी का गोदाम है। यह गोदाम नरेंद्र कुमार का है। बृहस्पतिवार की देर रात नरेंद्र कुमार अपनी कार से गोदाम से हसनपुर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी कार के सामने से तेंदुआ गुजर गया। जिससे उन्होंने ब्रेक लगा दिए। लोगों को सूचना दी गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि तेंदुआ आम के बाग में अंदर की तरफ फरार हो गया। तेंदुए को लेकर लोगों में दहशत बनी हुई है। सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। वन दरोगा पलटराम का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुआ घूम रहा है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ा जाएगा। इससे पहले तेंदुआ गांव अल्लीपुर खादर, सतेड़ा, बांसका कला, ढबारसी आदि गांवों में देखा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें