फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार तीन मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के ढबारसी उझारी मार्ग पर सुबह स्कूल बस की बाइक से टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक ने घायलों को नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना सैदनगली क्षेत्र के ग्राम दमगढ़ी निवासी छत्रपाल राजमिस्त्री का कार्य करता है। वह गांव के ही दो मजदूर राजीव पुत्र जगदीश व कुलदीप पुत्र छोटे को साथ लेकर उझारी में निर्माणाधीन मकान के कार्य करने के लिए आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हसनपुर संभल मार्ग पर मोहल्ला भीमनगर के मोड़ के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कूल बस ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों काल हो गए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्कूल बस चालक ने इंसानियत दिखाते हुए घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने के कुछ समय बाद घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और स्कूल बस को जाने नहीं दिया। अभी घायलों का नगर के चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें