फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 72 घंटे में दाखिल हुई थी चार्जशीट, 31 को अगली सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रहरा थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के 72 घंटे के भीतर पुलिस ने विवेचना पूरी कर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी थी। अब आरोपी पक्ष ने बचाव में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए अदालत से समय मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

घटना आठ जुलाई 2026 की है। आरोप है कि अनुसूचित वर्ग की आठ वर्षीय बालिका से दूसरे वर्ग के 18 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया था। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की थी। शाम करीब सात बजे दो बुलडोजर घर पहुंचे और आरोपी को सरेंडर करने की चेतावनी दी गई। उसके सामने नहीं आने पर रात करीब नौ बजे प्रशासन ने अवैध निर्माण बताते हुए मकान के एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया।
इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। लगातार दबिश के बाद आरोपी को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान, चिकित्सकीय रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य जुटाकर 72 घंटे के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो एक्ट प्रथम नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि अब आरोपी पक्ष को बचाव के साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें