फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आधी रात तक सीबीआई टीम ने अधिकारी व वकील के कार्यालय और घरों को खंगाला

Wed, 11 Jun 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

कारोबारी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई टीम ने आधी रात तक गिरफ्तार सीजीएसटी के कर अधीक्षक व वकील के कार्यालय और घरों को खंगाला। महत्वपूर्ण दस्तावेज और विभागीय फाइलों को भी कब्जे में ले लिया। कंप्यूटर व लैपटॉप का डेटा भी पैन ड्राइव में स्टोर कर ले जाने की चर्चा है।
गजरौला निवासी एक कारोबारी की शिकायत पर सीबीआई टीम ने सोमवार को शहर की आवास विकास कॉलोनी स्थित कार्यालय पर छापा मारा था। यहां से सीजीएसटी के कर अधीक्षक निशान सिंह मल्ली व अधिवक्ता अमित खंडेलवाल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। दरअसल, कारोबारी की फर्म पर लाखों रुपये की जीएसटी बकाया थी। विभाग स्तर से उन्हें कर जमा कराने के लिए बीते दिनों नोटिस जारी किया गया था। आरोप है कि कर अधीक्षक निशान सिंह मल्ली ने मामला निपटाने के बदले में चार लाख रुपये देने की पेशकश की थी।
विज्ञापन

वह वकील अमित खंडेलवाल के जरिए कारोबारी पर लगातार रकम देने के लिए दबाव बना रहे थे। परेशान होकर कारोबारी ने सीबीआई की गाजियाबाद यूनिट में शिकायत की थी। सीबीआई ने सोमवार को ही मामले में केस दर्ज कर जाल बिछा दिया था। सीबीआई अफसरों ने कारोबारी की वकील अमित खंडेलवाल से बात कराई। चार लाख रुपये में मामला का निस्तारण तय हो गया।
विज्ञापन

चार किस्तों में देने तय हुई थी रिश्वत
रिश्वत चार किस्तों में देने की बात तय हुई। सीबीआई ने कारोबारी को एक लाख रुपये लेकर कार्यालय भेज दिया। पीछे-पीछे टीम भी अमरोहा कार्यालय आ गई। कारोबारी जब कार्यालय पहुंचा तो वहां कर अधीक्षक निशान सिंह के साथ वकील अमित भी बैठे हुए थे। कारोबारी ने जैसे ही रिश्वत दी वैसे ही सीबीआई टीम ने दोनों को पैसे लेते दबोच लिया था। सीबीआई टीम ने देर रात अमरोहा से लेकर गजरौला तक कार्यालयों और घरों पर छापे मारे थे। टीम ने देर रात में दोबारा अमरोहा पहुंचकर सीजीएसटी कार्यालय से लेकर वकीले के घर तक खंगाले। साक्ष्य जुटाने के बाद सीबीआई टीम अधिकारी व अधिवक्ता को अपने साथ गाजियाबाद ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें