फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वकील के समर्थन में उतरे जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी

Wed, 11 Jun 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कारोबारी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सीजीएसटी के कर अधीक्षक व वकील को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में मंगलवार को जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रोष जताया। तीन दिन तक कलमबंद हड़ताल का ऐलान किया। वहीं, सीबीआई टीम ने देर रात अमरोहा से लेकर गजरौला तक कार्यालयों और घरों पर छापे मारे।
विज्ञापन

मंगलवार को बार पदाधिकारियों की बैठक में गिरफ्तारी की निंदा की गई। बार अध्यक्ष मशकूरुल हसन एडवोकेट ने कहा कि अमित खंडेलवाल बार के सचिव है, उनको साजिश के तहत फंसाया गया है। यह कार्य उन्हीं के क्लाइंट द्वारा किया गया है। वकील कोई भी हो वह सिर्फ अपने क्लाइंट के हितों के लिए कार्य करता है। उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष हर्ष शर्मा एडवोकेट ने विश्वास दिलाया कि साथी अधिवक्ता के साथ किसी सूरत में अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने सीबीआई पर झूठा केस बनाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की निंदा की। बैठक में हापुड़, गाजियाबाद, मुरादाबाद व हसनपुर समेत दूसरे जिलों की बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। साथ ही तीन दिन तक कलमबंद हड़ताल पर रहने का ऐलान किया। इस दौरान विष्णु दयाल अग्रवाल, शिवकुमार माहेश्वरी, राजीव कुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, वसीम युसूफ, विकास बाबू आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें