फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सांड चढ़ा, बना कौतुहल

विज्ञापन
The bull climbed on the roof, became curious - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
घर के बाहर सीढ़ियों के सहारे घर पर चढ़ा सांड़ कौतूहल बना गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और चिकित्सकों ने ग्रामीणों की मदद से क्रेन मंगवाकर बमुश्किल उसे नीचे उतारकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव में किसान जसराम सिंह का परिवार रहता है। शुक्रवार की सुबह वह अपने परिजनों के साथ घर में भीतर बैठे थे। बताते हैं कि उनके मकान की छत पर जाने के लिए बाहर से सीढ़ियां बनी हैं। सीढ़ियां काफी चौड़ी होने के कारण एक सांड़ छत पर चढ़ गया। छत पर सांड़ को टहलता देखकर लोग अचंभित रह गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुुलिस और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन सांड़ को नीचे उतारने के लिए ग्रामीणों ने क्रेन मंगवाई। इसके बाद करीब एक घंटा की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा जा सका। बाद में ग्रामीणों ने उसके जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें