फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सांड़ ने हमलाकर होमगार्ड को मार डाला

Fri, 25 Apr 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। गांव पुटसल निवासी होमगार्ड किरनपाल (48) पर बृहस्पतिवार सुबह सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ ने होमगार्ड को सींग पर उठाकर पटक दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह सांड़ को भगाकर उन्हें बचाया। गंभीर हालत में परिजन होमगार्ड को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सैदगगली थानाक्षेत्र के गांव पुटसल निवासी होमगार्ड किरनपाल की आदमपुर थाने में ड्यूटी चल रही थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे वह खेत पर जाने के लिए घर से निकले थे। गांव में ही कुछ दूरी पर पहुंचे थे कि रास्ते में एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही सांड़ ने उन्हें सींग पर उठाकर पटक दिया। शोर सुन आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और सांड़ को भगाया।
परिजन गंभीर घायल होमगार्ड को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक किरनपाल अविवाहित थे। उनकी मौत से परिवार और गांव में मातम छाया हुआ है। क्षेत्र में तीन दिनों में सांड़ के हमले से मौत की यह दूसरी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है और प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए तत्काल अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उधर, घटना से गांव में छुट्टा पशुओं को लेकर भय का माहौल है। लोग घरों से निकलने में भी डर रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि छुट्टा पशुओं को पकड़वाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें