फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजरौला में रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव

Sun, 09 Mar 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दरियापुर निवासी राहुल 26 का शव शनिवार तड़के 3.15 बजे गांव के सामने रेलवे लाइन पर मिला। सूचना पाकर पहुंची आरपीएफ व पुलिस ने परिजनों को खबर दी। राहुल मजदूरी करता था।
विज्ञापन

आरपीएफ दरोगा आशीष कुमार ने बताया शनिवार तड़के 3.15 बजे सूचना मिली युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है। आरपीएफ के एएसआई विजयपाल सिंह मौके पर गए। रेलवे लाइन पर युवक मृत पड़ा था। युवक का सिर फटा था। दोनों हाथ टूटे हुए थे। कमर में चोट के निशान थे। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की। करीब 4 बजे मृतक की पहचान दरियापुर बुजुर्ग गांव निवासी राहुल 26 पुत्र इमरत सिंह के रूप में की गई। इमरत सिंह जाटव मजदूरी करते हैं। उनके चार बेटों में मझला राहुल भी मजदूरी करता था। जानकारी मिलते ही परिजन पहुंच गए। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि घटना स्थल से लग रहा था कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें