मोहल्ला चौहानपुरी निवासी निजी कंपनी के ऑपरेटर शिवा (23) का शव घर में ही फंदे पर शव लटका मिला। मेरठ स्थित बेटी के घर से लौटकर आई मां संतोष देवी को घर बंद मिला। घर न खुलने पर पर पड़ोसी ने अंदर जाकर देखा तो शव फंदे पर लटका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गजरौला के मोहल्ला चौहानपुरी चामुंडा रोड निवासी दिग्विजय इलेक्ट्रीशियन हैं। उनके बेटे शिवा ने इंटर के बाद आईटीआई की और निजी कंपनी में ऑपरेटर की नौकरी करने लगे। बुधवार को शिवा के पिता दुकान पर चले गए। शाम को करीब पांच बजे उसकी मां संतोष देवी मेरठ के किला परीक्षितगढ़ में बेटी के घर से लौटकर आईं तो उन्हें मेन गेट बंद मिला। आवाज लगाने पर ही गेट नहीं खुला तो मोहल्ले का ही एक युवक दीवार कूदकर घर के अंदर दाखिल हुआ।
युवक ने देखा कि शिवा का शव फंदे पर लटका है। सूचना पर यूपी-112 पुलिसकर्मी और थाना पुलिस कर्मी मौके पर गए। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि युवक द्वारा खुदकुशी का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दस साल पहले बड़े बेटे की करंट लगने से हुई थी मौत
इलेक्ट्रीशियन दिग्विजय के बड़े बटे की दस साल पहले करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वहीं अब बुधवार को छोटे बेटे की भी मौत हो गई।