फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 50 करोड़ से दस मीटर चौड़ा होगा बदायूं-बिल्सी-बिजनौर स्टेट हाईवे

Sat, 28 Mar 2026 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। 50 करोड़ की लागत से 19 किमी लंबा बदायूं-बिल्सी-बिजनौर स्टेट हाईवे दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। नगर से बिजनौर की सीमा तक मार्ग चौड़ा हो जाने पर जाम की समस्या से निजात मिलेेगी और लोगों का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

गजरौला से बिजनौर जिले को जोड़ने वाले मार्ग को बदायूं-बिल्सी-बिजनौर स्टेट हाईवे कहा जाता है। इस समय 19 किमी लंबे मार्ग की चौड़ाई सात मीटर है। जबकि इस मार्ग से कई जिलों के वाहन उत्तराखंड, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर को जातेे हैं। स्टेट हाईवे की चौड़ाई कम होने के कारण मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता हैै। कई बार जाम की हालत बन जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए विधायक राजीव तरारा ने मुख्यमंत्री योेगी आदित्यनाथ के सामने स्टेट हाईवे चौड़ीकरण किए जाने का कई बार मुद्दा उठाया। जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और लोक निर्माण विभाग को चौड़ीकरण करने निर्देश दिए। विधायक की पैरवी और सीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने सात मीटर चौैड़ा मार्ग दस मीटर चौड़ा बनाने का निर्णय लिया। इस पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही किश्त भी जारी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें