फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हादसे में युवक की मौत के मामले में 28 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Jun 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)।
विज्ञापन

लापरवाही से वाहन चलाने व युवक की मौत के मामले में पुलिस ने करीब 28 साल बाद आरोपी हरलाल उर्फ हरपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। वह 28 साल से पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था। करीब 75 वर्षीय आरोपी मुरादाबाद कोर्ट से वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव देहरी बुजुर्ग निवासी हरलाल उर्फ हरपाल पेशे से चालक था। 1997 में हरलाल के वाहन से एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई न्यायालय को प्रेषित कर दी थी। घटना के समय थाना बछरायूं जनपद मुरादाबाद में आता था। हरलाल मुरादाबाद कोर्ट से वांछित चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए हरलाल इधर-उधर घूमता था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हरलाल की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम को मालूम हुआ कि हरलाल मुरादाबाद में रह रहा है। सोमवार शाम हरलाल को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें