फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मां-बेटी को ले गया आरोपी, अब महिला के पति को दे रहा धमकी

Mon, 19 May 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। मां-बेटी को ले गया युवक अब महिला के पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपनी पत्नी व बेटी को तलाशने की मांग की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक गुरुग्राम में काम करता है। वहीं, उसकी पत्नी अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ घर पर रहती थी। तीन मई को उसकी पत्नी ने उसे फोन किया। बताया कि वह स्कूटी से बेटी के साथ गुरुग्राम आ रही है। मगर, वह उसके पास नहीं पहुंची। उसने फोन किया, लेकिन पत्नी ने फोन नहीं उठाया।
बाद में उसने गांव में फोन कर जानकारी ली। इस पर उसे पता चला कि उसकी पत्नी गांव के युवक के साथ चली गई है। उसने युवक से बात की और पत्नी, बेटी व स्कूटी को वापस करने को कहा। आरोप है कि पत्नी को ले जाने वाले युवक ने उसके साथ फोन पर गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस से गुहार लगाई कि उसकी पत्नी और स्कूटी दिलाई जाए। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें