फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा भूड़ निवासी एक युवक ने कई लोगों से लाखों रुपये ऐंठ लिए। उनको कृषि विभाग का फर्जी नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया। नौकरी ज्वाइन करने गए युवकों को जब फर्जीवाड़े की जानकारी हुई तो आरोपी से रुपये वापस मांगे। रुपये देने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पुलिस ने समरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

देहात थाने के गांव तेलीपुरा निवासी कैलाश और गांव नवाबपुरा के ही कपिल, रंजीत, धर्मपाल आदि ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि समरपाल ने वर्ष 2018 में कृषि विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर कई लाख रुपये लिए थे। काफी दिनों तक नौकरी नहीं लगने पर रुपये वापस करने का दबाव बनाया तो फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए। नौकरी ज्वाइन करने गए युवकों को जब फर्जीवाड़े की जानकारी हुई तो उन्होंने समरपाल पर रुपये वापस करने को कहा। आरोप है कि समरपाल ने रुपये देने से इंकार कर दिया और उनको परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत पीड़ितों द्वारा पुलिस अधीक्षक से की गई। पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें