फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया इमामबाड़ों पर आतंकी नजर, अलर्ट

Wed, 26 Apr 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
एटीएस की ओर से पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में नौगावां सादात के शिया इमामबाड़ों पर आतंकी हमले की साजिश का खुलासा होते दी स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है। गश्त के साथ ही पुलिस सादे कपड़ों में साजिश के स्थानीय कनेक्शन तलाशने लगी है।
विज्ञापन


खुफिया विभाग भी अपने नेटवर्क को खंगालने लगा है। मंगलवार को कस्बे के शिया बहुल इलाके में पुलिस और खुफिया विभाग की काफी सक्रियता देखी गई। खुलासे ने पुलिस अफसरों की नींद उड़ा रखी है।

यूपी को दहलाने की योजना बनाते कई आतंकी धरे गए हैं। आतंकियों ने यह साजिश पंजाब के जालंधर में रची थी। गिरफ्तार किए गए आतंकी एहतेशाम ने एटीएस द्वारा लिए गए रिमांड के दौरान खुलासा किया कि उसके निशाने पर अमरोहा का धार्मिक स्थल था। साथ ही नौगावां सादात कस्बे के इमामबाड़ों को तबाह करने की बात सामने आई। उसकी साजिश का खुलासा होने के बाद जिले के पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह समेत पुलिस अफसरों ने जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों का मुआयना कर परखा कि कहीं सुरक्षा में चूक तो नहीं है। अधीनस्थों को धार्मिक स्थलों की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए।

हर वर्ग और समुदाय के प्रमुख धार्मिक स्थलों की तरफ जा रहे मार्गों पर विशेष नजर रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को उधर न जाने दें। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यूपी-100 को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

वहीं, पुलिस ने नौगावां सादात कस्बे में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सोमवार शाम एसपी डॉ. शिवा शिम्पी चनप्पा ने कस्बे का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी खुद भी बाइक से गश्त पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। खुफिया विभाग भी क्षेत्र में सक्रिय दिखा। आतंकियों की साजिश के स्थानीय कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं। मुखबिरों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें