फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने प्रेमी को पकड़ा तो प्रेमिका बोली-साथ छूटा तो कर लूंगी आत्मदाह

Wed, 26 Apr 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में दो एक बच्चे की मां की गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार रात परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थित में पकड़ लिया। परिजनों ने 100 नंबर पर फोन कर प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


उधर, प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ ही रहने को लेकर अड़ गई। अन्यथा आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। ये सुनकर परिजन भी सकते में आ गए। मंगलवार सुबह तक चली पंचायत के बाद प्रेमी प्रेमिका के साथ रहने पर समझौता हो गया। दोनों पक्षों के लोग थाने में जुटे हुए थे।    
  
देहात थाना क्षेत्र के एक की शादीशुदा महिला का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला की शादी सात साल पहले हुई थी। उसे एक बच्चा भी है। सोमवार रात महिला के परिजनों ने उसे प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। परिजनों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन


रात में पहुंची पुलिस प्रेमी को पकड़ कर थाने ले आई। वहीं प्रेमिका प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई। यहां तक कह डाला कि यदि प्रेमी के साथ नहीं रहने दिया गया तो वो आत्मदाह कर लेगी। ये सुनकर परिजन भी सकते में आ गए। मंगलवार सुबह ही दोनों पक्ष थाने में पहुंच गए। पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सूत्रों की माने तो परिजनों ने  उसे प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें