फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में तनाव: चामुंडा मंदिर में तोड़फोड़ के बाद मूर्तियां उखाड़ी, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस, कर रही जांच

Sat, 22 Mar 2025 11:26 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रहरा

सार

रहरा थाना क्षेत्र के बरतौरा गांव में शरारती तत्वों ने प्राचीन चामुंडा मंदिर की मूर्तियां तोड़ दीं। इससे हिंदू समाज में रोष फैल गया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मंदिर में ताेड़फोड़ की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राचीन चामुंडा मंदिर की मूर्तियां तोड़ने पर गांव में हिंदू समाज के लोगों में रोष फैल गया। लोगों ने मंदिर पर एकत्र होकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहतीर दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। यह घटना रहरा थाना क्षेत्र के गांव बरतौरा की है।

विज्ञापन


गांव में आबादी से सटा हुआ प्राचीन चामुंडा मंदिर है। बताते हैं कि शुक्रवार की रात को कुछ शरारती तत्वों ने मंदिर में पहुंचकर मंदिर की मूर्तियां तोड़ दी और कुछ मूर्तियां उखाड़ कर ले गए। शनिवार सुबह पूजा अर्चना करने मंदिर पहुंचे लोगों को इसकी जानकारी हुई तो रोष फैल गया। कुछ ही देर में मंदिर पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों ने घटना के प्रति नाराजगी  जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की घटना की गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ दीप  कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें