तहसील बार कार्यकारिणी का सोमवार को चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर चंद्रसेन अग्रवाल तो महासचिव पद पर मदन कुमार विजेता बने। साथी अधिवक्ताओं ने विजेताओं का स्वागत किया।
तहसील बार सभागार में सोमवार सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ। 150 मतदाताओं में से 148 ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतगणना हुई। जिसके बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। एल्डर कमेटी सदस्य श्योराज सिंह राणा ने बताया कि अध्यक्ष चंद्रसेन अग्रवाल को 90 वोट मिले, जबकि विपक्षी गजेंद्र सिंह को 58 वोट मिले। चंद्रसेन ने 32 मतों से चुनाव जीता।
वहीं, महासचिव पद पर मदन कुमार को 87 वोट मिले, जबकि, उनके विपक्षी राजीव कुमार शर्मा को 60 वोट मिले। उन्होंने 27 मतों से चुनाव जीता। विजेताओं का उनके समर्थकों ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष गंगासरन खड़गवंशी, पूर्व अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी, पूर्व अध्यक्ष महीपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुबोध शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महावीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष मेघराज सिंह, रविशंकर शर्मा रहे। एल्डर कमेटी के सदस्य ऋषिपाल सिंह चौहान ने बताया कि जल्द नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।