फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 13 दिन बाद गंगा में मिला किशोरी का शव, गांव के युवक पर डुबोकर मारने का आरोप

Tue, 18 Nov 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में आए परिवार की लापता बेटी का शव 13 दिन बाद गंगा से बरामद हुआ है। परिवार ने गांव के ही दूसरी बिरादरी के युवक पर डुबोकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ड्यौढ़ी वाजिदपुर गांव निवासी चमन सिंह व अन्य ग्रामीण सोमवार को थाने में पहुंचे। चमन सिंह ने बताया कि उनके भाई भजन सिंह परिवार के साथ तिगरी मेले में आए थे। उनकी बेटी सोनम (17) भी साथ आई थी। परिवार ने सेक्टर 20 मे तंबू लगाया था। चमन के मुताबिक गांव का ही पाल बिरादरी का युवक भी मेले में आया था।
चार नंवबर की दोपहर सोनम गंगा में स्नान करने गई थी। परिजनों का आरोप है कि उसे गांव के युवक ने गंगा में डुबो दिया जिसका शव घटना के 13 दिन बाद सोमवार सुबह घटना स्थल से करीब चार किलोमीटर दूर गंगा में उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चमन सिंह ने बताया कि हत्यारोपी युवक की बाइक की चाभी उनके पास है। वह दस दिन से गांव से गायब है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। उनको बताए बिना ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि शव मिल गया है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें