क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने 17 वर्षीय किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उसके अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए। ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों से शिकायत करने पर आरोपी ने किशोरी के वीडियो व फोटो वायरल कर दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी किसान का आरोप है कि उनकी बेटी को एक साल पहले गांव के ही इंतेखाब ने प्रेमजाल में फंसा लिया। फोन पर वीडियो कॉल करके बात करने लगा और मिलने के बहाने बुलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इंतेखाब ने किशोरी के अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए और बात नहीं मानने पर वायरल करने की धमकी दी।
अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी किशोरी को ब्लैकमेल कर लेना और उसके साथ संबंध बनाता रहा। इंतेखाब के उत्पीड़न से परेशान होकर किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद किशोरी की मां ने मामले की शिकायत इंतेखाब के परिजनों से की तो आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दिए।
इंतेखाब और उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर वीडियो फोटो वायरल होने के बाद किशोरी बुरी तरह घबरा गई। मामले में किशोरी की मां ने नौगांवा सादात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में आरोपी इंतेखाब के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।