फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा सुविधा और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे शिक्षक

विज्ञापन
अमरोहा डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों के धरने को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षक संघ ने चिकित्सा सुविधा और पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर धरना दिया। कंप्यूटर और व्यवसायिक समेत वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के बदले समान वेतन की मांग दोहराई। ताकि समानता के सिद्धांत का लाभ मिल सके। सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित 19 सूत्रीय पत्र डिप्टी कलक्टर इंद्रनंदन सिंह को दिया।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न इंटर कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों ने आकस्मिक अवकाश लेकर डीआईओएस कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने एस्मा लागू करने के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। पूर्व शिक्षक एमएलसी सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन को दबाने की जुगत कर रही है, लेकिन शिक्षक सरकार की मंशा को कामयाब नहीं होने देंगे। तदर्थ शिक्षकों को नियमित की जाए। स्थानांतरण की नीति में बदलाव करें। ताकि शिक्षक सुविधानुसार तैनाती करा सके। इसके चलते शिक्षा व्यवस्था का माहौल सुधरेगा।
जिलाध्यक्ष डॉ. जीपी सिंह ने कहा कि प्रोन्नत वेतनमान के लिए परास्नातक की डिग्री की बाध्यता खत्म करे। सामूहिक बीमा को दोबारा चालू की जाए। महिला शिक्षकों को अवकाश की सुविधा प्रदान करें। इस दौरान डॉ. राजवीर यादव, अतुल शर्मा, गुरनाम सिंह, रुकने आलम, आसिम अब्बासी, दानिश हबीब खान, नरेश सिंह, नरेश चिकारा, डॉ. राजेश राजपूत, चारू शर्मा, हसनैन नवाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें