फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। शिक्षक दिवस पर छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों को उपहार भेंट किए और जीवन में आगे बढ़ने के लिए उनका आशीर्वाद लिया। शिक्षकों ने अपने विद्यार्थियों को पढ़ाई को ही जीवन का लक्ष्य बनाने और गुरुजनों के साथ ही माता-पिता का भी सम्मान करने का मंत्र दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के सभी छोटे बड़े स्कूल-कॉलेजों में शिक्षक दिवस की धूम रही। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के जन्मदिवस महाविद्यालय में संचालित करियर गाइडेंस सेल द्वारा बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 61 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा भी मौजूद रहीं। ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति ने प्रधानाचार्य जीपी सिंह को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल बब्बू. प्रबंधक रोहताश शर्मा, मूलचंद सेठ, पीजी गोस्वामी, कविता शर्मा, ऋषिपाल सिंह, नरेश सिंह, ज्योति विश्नोई, विनयप्रकाश सिंघल, महेश कुमार शर्मा आदि रहे। सिद्धार्थ इंटर कॉलेज नाईपुरा में प्रबंधक रविराज सिंह ने बच्चों को शिक्षक दिवस मनाए जाने के संबंध में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार भेंट किए। प्रधानाचार्या यशोदा बरतवाल, शिल्पी चौहान, पूजा सिंह, महिपाल सिंह, रोहताश कुमार, विनोद कुमार आदि रहे। न्यू विद्या भारती आईटीआई में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। राजेंद्र सिंह दहिया, योगेंद्र शर्मा आदि रहे। नेहा मेमोरियल इंटर कॉलेज अफजलपुर लूट में स्कूल के संचालक योगेंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत कराई। लखमिया आश्रम से आए कृष्णचंद्र विद्यार्थी बाबा, रामेश्वर गोस्वामी, पायल चौधरी, सोनिया बन गोस्वामी, मीनाक्षी, अंशु, अंजु गोस्वामी, हुकुम सिंह चौहान, शोभित चौहान, राहुल गुप्ता, जितेंद्र सिंह, अंकित आदि रहे। जेवी इंटरनेशनल स्कूल सलेमपुर रोड में भी शिक्षक दिवस की धूम रही। प्रधानाचार्य नरेंद्र पाठक एवं प्रबंधक तौफीक भी रहे। नार्दन इंडिया पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। नोबल पब्लिक स्कूल में भी शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या नवनीत उपाध्याय ने बच्चों को शिक्षक दिवस का महत्व बताया और अपने अभिभावकों का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें