फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षकों ने किया राज्य पुरस्कार में चयनित होने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। सूची में लिपिकीय त्रुटि की वजह से राज्य शिक्षक पुरस्कार को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। जनपद के दो शिक्षक राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए स्वयं के चयनित होने का दावा कर रहे हैं। लिपिकीय त्रुटि की सत्यता जांचने के लिए दोनों शिक्षकों ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को राज्य सरकार ने हर साल दिए जाने राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों के नाम की घोषणा की थी। इस सूची में पांचवें स्थान पर जनपद अमरोहा से एक शिक्षक यतींद्र कुमार का नाम दर्ज है। लेकिन उनके नाम के आगे स्कूल का नाम प्राथमिक विद्यालय तिगरी विकास खंड गजरौला लिखा गया है। जबकि यतींद्र कुमार विकास खंड धनौरा के गांव रामपुर तगा में सहायक अध्यापक है। प्राथमिक विद्यालय तिगरी में तैनात प्रधानाध्यापक जोगेंद्र कुमार ने भी राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए साक्षात्कार दिया था। दोनों ही शिक्षक राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए स्वयं के चयनित होने का दावा कर रहे हैं। यतींद्र कुमार का कहना है कि पुरस्कार नाम से होता हो न कि स्कूल के नाम से। लिपिकीय त्रुटि की वजह से उनके स्कूल का नाम गलत दर्ज हो गया है। वही जोगेंद्र कुमार का भी यही कहना है कि लिपिकीय त्रुटि की वजह से उनके स्कूल के नाम के आगे उनका गलत नाम लिखा गया है। दोनों ही अपने द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी देते हुए अपने चयन का दावा कर रहे हैं। दोनों शिक्षकों ने समर्थकों के साथ लखनऊ में डेरा डाल दिया है। दोनों ने गुरुवार को निदेशक विजय किरण आनंद से लेकर अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर अपने पक्ष में शैक्षिक दस्तावेज आदि दिखाए। राजनैतिक रसूखों का भी प्रयोग किया जा रहा है। इस संबंध में आगामी कुछ दिनों में तस्वीर साफ होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
शासन से जो सूची प्राप्त हुई है, उसमें लिपिकीय त्रुटि है। बेसिक शिक्षा निदेशक को पत्र प्रेषित कर किस शिक्षक का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है, यह बात स्पष्ट करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौतम प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें