गजरौला। औद्योगिक नगरी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एक ही दिन में सात लोगों की रिपोर्ट प़ॉजिटिव आई है। गुरुवार को सीएचसी अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय अग्निशमन केंद्र में तैनात अग्निशमन अधिकारी, मोहल्ला कवि नगर निवासी नगर पालिका परिषद में वरिष्ठ लिपिक, हाईवे पर स्थित होटल मेरीटन का एक कर्मी, मोहल्ला सुल्ताननगर निवासी दो, गांव खेड़की और बस्तूरी निवासी एक-एक ग्रामीण की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड कालोनी के कुल 51 सदस्यों की जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट नेेगेटिव आई है। वही मुख्य अग्निशमन अधिकारी के वर्मा ने बताया कि पूरे परिसर को सैनिटाइज्ड कराया गया है।