फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के यौन शोषण का आरोपी तांत्रिक गिरफ़्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। उपचार के नाम पर नाबालिग का यौन शोषण करने वाले तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी तांत्रिक काफी दिनों से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग काफी अरसे से बीमार चल रही थी। परिजनों ने कई डाक्टरों को दिखाया] लेकिन आराम नहीं हुआ। किसी ने ऊपरी हवा का चक्कर बताया तो परिजन नाबालिग को जनपद बिजनौर के थाना नूरपुर क्षेत्र के गांव जाफराबाद निवासी तांत्रिक शाकिर के पास उपचार के लिए ले गए। आरोप है कि उपचार के नाम पर तांत्रिक नाबालिग का यौन शोषण करने लगा। तांत्रिक द्वारा किए जा रहे यौन शोषण की जानकारी नाबालिग द्वारा परिजनों को दी गई तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होते ही तांत्रिक फरार हो गया था। पुलिस ने रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर तांत्रिक को उसके घर से दबोच कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें