राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित जनपद स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में तनिषा, यासमीन ने बेहतर प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को जीजीआईसी में जनपद स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या राजो देवी ने कहा कि प्रतियोगिता कराने का मकसद छात्राओं के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना है। प्रतियोगिता में हार-जीत महत्वपूर्ण नहीं होता है बल्कि प्रतिभाग करना होता है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्राओं के अंदर प्रतियोगिताओं की तैयारी करने का आत्मविश्वास पैदा होता है।
प्रतियोगिता में तनिषा, यासमीन पहले स्थान पर, स्नेहा, शिफा दूसरे, नंदनी तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता को संपंन कराने में इल्मास, बुशरा नकवी ने महती भूमिका निभाई। निर्णायक की भूमिका में प्रधानाचार्या राजो देवी, प्रवक्ता बीना रहीं।