फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद रहेंगी मिठाई की दुकान, खुली मिली तो होगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। एसडीएम मांगेराम चौहान ने कहा कि बृहस्पतिवार को गजरौला में साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। मेडिकल स्टोर को छोड़कर कोई भी दुकान खासकर मिठाई की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। यदि कोई दुकान खुली पाई गई तो उसके मालिक से जुर्माना वसूलकर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार की शाम एसडीएम मांगेराम चौहान ने बताया कि कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमितों की संख्या और संक्रमितों की मौत की तादाद भी बढ़ रही है। जब तक इसकी चेन नहीं टूटेगी तब तक इसे खत्म कर पाना बेहद मुश्किल साबित होगा। उन्होंने कहा कि इसी के चलते शासन साप्ताहिक बंदी को लेकर काफी सख्त है। उन्होंने बताया कि गजरौला में बृहस्पतिवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी का इस बार और कड़ाई से पालन कराया जाएगा। मेडिकल स्टोर को छोड़कर यदि कोई भी दुकान खुली मिली तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि साप्ताहिक बंदी में मिठाई की कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। एसडीएम ने लोगों से मुंह पर मास्क लगाए बगैर घरों से बाहर नहीं निकलने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें