फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी से डरे गोतस्करी के आरोपी ने मोबाइल टावर से कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। गिरफ्तारी से डरे और आर्थिक तंगी से टूटे गोतस्करी के आरोपी ने शनिवार की सुबह मोबाइल टावर से कूद कर जान दे दी। वह गैंगस्टर के मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। तीन माह से वह अपनी ससुराल बावनखेड़ी में ही पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से गजरौला के जलालनगर निवासी पैंतीस वर्षीय सलमान पत्नी बच्चों के साथ कांशीराम कालोनी में रहने लगा था। अब तीन माह से वह कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी स्थित अपनी ससुराल में पत्नी सितारा व दो बच्चों के साथ रह रहा था। शनिवार सुबह करीब साढे़ सात बजे वह गांव में ही बैंक के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कूदकर जान दे दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मोबाइल टावर से कूदकर आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों से घटना की जानकारी ली। सलमान के भाई मोहम्मद उमर का कहना है कि सलमान आर्थिक रूप से बहुत टूट चुका था। जब से उसके चोट लगी और मुकदमेबाजी शुरू हुई तब से वह मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगा था। सलमान की पत्नी सितारा की दादी समीदन का कहना है कि सलमान तीन दिन पहले ही घर आया था और वह अपनी गिरफ्तारी को लेकर बहुत डरा हुआ था। इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनों का रोरोकर बुराहाल है।
ग्रामीण नीचे उतरने के लिए कहते रहे, नहीं माना सलमान
हसनपुर। क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी में मोबाइल टावर से कूदकर जान देने वाले सलमान को ग्रामीणों ने बहुत समझाया। लेकिन वह नहीं माना। ग्रामीणों की माने तो सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी ससुराल के घर से निकलकर आत्महत्या करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा। मोबाइल टावर पर जब ऊंचाई पर पहुंचा तो मोहल्ले के लोग उसके छोटे बेटे को लेकर आए। समझाया कि मरने के बाद इन बच्चों का क्या होगा। लेकिन सलमान ने एक ना सुनी। हालांकि लोगों ने उसके टावर से कूदने से पहले ही पीआरवी कर्मियों को फोनकर मामले की सूचना दे दी थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसने छलांग लगा दी। नीचे पड़ी लकड़ियों के टुकड़े में सिर लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह नजारा कई ग्रामीणों ने मौके पर देखा। इससे पहले कुछ ग्रामीणों ने टावर पर चढ़ने की कोशिश भी की, लेकिन सलमान ने उनसे मना कर दिया कि यदि ऊपर आओगे तो कूद जाऊंगा। एक युवक ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो उससे मना कर दिया। बोला कि वीडियो मत बनाओ।
विज्ञापन

जिस युवक ने मोबाइल टावर से कूदकर आत्महत्या की है। वह दिसंबर 2019 में गोवंशीय पशुओं से लदे एक ट्रक के साथ बाराबंकी में पकड़ा गया था। वहां ट्रक का एक्सीडेंट भी हो गया था। जिसमें सलमान भी घायल हुआ था। इस मामले में बाराबंकी में मुकदमा दर्ज किया गया था और आरोपी सलमान को जेल भी हुई थी। तीन माह सजा काटने के बाद वह जमानत पर छूटा था। इसके बाद बाराबंकी के ही नगर कोतवाली में सलमान के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें वह वांछित चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी।
विज्ञापन

- नीरज कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हसनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें