घरेलू विवाद के चलते किसान ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की कोशिश की। किसी तरह परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां किसान की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। मंगलवार की रात किसान की पत्नी बाहर गई हुई थी, तभी किसान ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की। जैसे ही पत्नी वापस आई तो उसने पति हो फंदे पर झूलता देखा, जिससे उसकी चीख निकल गई। आनन-फानन में परिजनों ने किसान को उतारकर जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।