फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गन्ना समिति ने 7.61 करोड़ के वार्षिक बजट को दी मंजूरी

Mon, 31 Mar 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 7.61 करोड़ रुपये के बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई। समिति के भवन निर्माण पर चार करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। बैठक में किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की मांग की गई।
समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक रविवार को एक बरातघर में हुई। बैठक में समिति सचिव देवेंद्र तिवारी ने बैठक के बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने आगामी वर्ष के लिए समिति का बजट प्रस्तुत किया। 7.61 करोड़ रुपये के बजट में चार करोड़ रुपये की धनराशि भवन निर्माण पर खर्च करना प्रस्तावित है। किसानों को उपलब्ध कराए जाने वाले कृषियंत्रों के लिए 15 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने किसानों की सुविधा को सर्वाेपरि रखने की हिदायत दी। कहा कि किसानों का शोषण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने समिति के खाद गोदामों को समय से खोलने के लिए कहा। बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों को अब नौ के बजाय 11 महीने की अवधि तक काम पर रखने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। संचालकों ने समिति के खाद गोदामों पर गन्ना परिषद के बजाय समिति के कर्मचारी तैनात किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि यंत्र व कीटनाशक दवाएं सब्सिडी पर किसानों को देने का प्रस्ताव रखा। बैठक में गन्ना प्रजाति 05009 का मुद्दा जोर शोर से उठाया गया। भाकियू असली के डूंगर सिंह ने चीनी मिल से इस प्रजाति का बीज उपलब्ध कराने के लिए कहा। बैठक में गन्ना समिति के चेयरमैन बिजेंद्र सिंह, भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह, मनीपाल सिंह, अनमोल सिंह, चंचल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सेवा सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें