फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सुबोध नगर मार्ग बदहाल, जलभराव और गड्ढों से राहगीर परेशान

Sun, 31 May 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सुबोध नगर और पुष्करनगर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाल है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे और जलभराव से आवागमन प्रभावित हो रहा है। जर्जर सड़क के कारण दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। कई बाइक सवार यहां गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। लोगों का कहना है पानी निकासी के इंतजाम कराए जाएं।
विज्ञापन

बंबूगढ़ से कैलसा की ओर जाने वाले बाइपास से सुबोधनगर, पुष्करनगर और शहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। पहले इस रास्ते से ही ज्यादा आवागमन होता था लेकिन रास्ता जर्जर हो चुका है। प्राइमरी स्कूल के पास में हर समय सड़क पर पानी भरा रहता है। अब तो सड़क कहने के लिए ही रह गई है नहीं तो जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यहां आसपास बने मकानों का पानी भी सड़क पर आता है। जिससे हालत और भी खराब हो जाती है। यहां पर कई बार लोग फिसलकर गिर चुके है। लोगों का कहना है कि कई बार सड़क ठीक कराने की मांग की जा चुकी है लेकिन विभागीय अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। पालिका और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रास्ते की तरफ कोई गौर नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें