फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल की, 30 हजार भी हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। बीएससी की छात्रा का नहाते समय घर पर ही गांव के युवक ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल लिया। 30 हजार रुपये भी हड़प लिए। आरोपी ने छात्रा से संबंध बनाने की भी कोशिश भी की। इस मामले में आठ दिन से पीड़ित परिवार पुलिस से शिकायत कर रहा है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। यह मामला रहरा थाना क्षेत्र के गांव का है। गांव में किसान की बेटी रहती है। वह एक डिग्री कालेज में बीएससी की छात्रा है। छात्रा का कहना है कि करीब पांच महीने पहले घर के पास स्थित घेर में नहाते समय गांव के ही एक युवक ने आपत्तिजनक वीडियो बना ली थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार परेशान कर रहा है। वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बना रहा है।
पीड़िता ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि 27 सितंबर को जल्लोपुर पुलिस चौकी पर तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें