फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: परिषदीय स्कूलों के छात्र करेंगे ऐतिहासिक स्थलों की सैर

Thu, 21 Nov 2024 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों को अब अपने ऐतिहासिक स्थलों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। इसके लिए परियोजना निदेशालय से निर्देश भी मिल चुके हैं। जिसमें जिले से सौ बच्चों को चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

भारत एक ऐतिहासिक विविधताओं वाला देश है। स्कूलों के बच्चों भी अपनी ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू हो सके। इसके लिए व्यवस्था की गई है। किताबों और चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों की समझ बढ़ाने के साथ ही विभाग अब उनको ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराएगा। जिससे की विद्यार्थी मौके पर जाकर इतिहास को समझ सकें। जिला समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि जिले से 100 बच्चों को भ्रमण कराने के निर्देश मिले हैं। हर ब्लॉक से 15-15 बच्चों को चयन कर उनको में ऐतिहासिक धरोहरों वाले स्थलों का भ्रमण कराते हुए जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह तक बच्चों को भ्रमण कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें